Header Ads Widget

अनूपपुर में लड़की की मौत और युवक की संदिग्ध मृत्यु से बढ़ा मामला, CBI जांच की उठी मांग

 अनूपपुर में लड़की की मौत और युवक की संदिग्ध मृत्यु से बढ़ा मामला, CBI जांच की उठी मांग


अनूपपुर जिले के बिजुरी क्षेत्र में 20 मई की रात सड़क किनारे एक युवती अर्धनग्न एवं गंभीर हालत में मिली थी उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद जो कहानी सामने आई, उसके अनुसार युवती अपने बॉय फ्रेंड। के साथ घूमने गई हुई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और युवक के साथ मारपीट कर युवती को जबरन जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि युवती के साथ दरिंदगी की गई। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद युवक को होश आया तो उसने बीच-बचाव कर युवती को बचाने की कोशिश की और लोगों को मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद रात करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि मामले में गैंगरेप या रेप जैसा कोई एंगल सामने नहीं आया है। पुलिस ने दावा किया कि सिर्फ दो युवकों ने युवती के साथ गलत हरकत कर उसकी हत्या की, जिन्हें घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, पूरे मामले को लेकर जनमानस में कई सवाल उठ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं। अपहरण करने वालों की संख्या दो से ज्यादा भी हो  सकती है। साथ ही यह चर्चा है कि मामला बिलकुल वैसा नहीं जैसा बताया जा रहा है पुलिस जल्दबाजी में मामले को सीमित कर अपनी कार्यवाही को सफल दिखाने का प्रयास कर रही है।

मामले ने उस समय और गंभीर मोड़ ले लिया, जब घटना के तीन दिन बाद युवती का बॉय फ्रेंड संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन के पास गंभीर घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। आमजन पुलिस जांच पर सवाल उठा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने मामले की CBI जांच कराए जाने की मांग तेज कर दी है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

Post a Comment

0 Comments