Header Ads Widget

खैरहा भूमिगत खदान पहुंचे कलेक्टर, अंडरग्राउंड खदान के अंदर पहुंच लिया जायजा

खैरहा भूमिगत खदान पहुंचे कलेक्टर, अंडरग्राउंड खदान के अंदर पहुंच लिया जायजा


डीएम का निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार और जनहित के प्रति उनकी सजगता का प्रमाण है। ऐसे संवेदनशील और सक्रिय नेतृत्व को नमन"

शहडोल। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सोहागपुर क्षेत्र की खैरहा भूमिगत कोयला खदान का निरीक्षण किया। उन्होंने खदान में कोयला उत्पादन और उत्खनन की प्रक्रिया देखने के साथ श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने खदान में काम करने वाले श्रमिकों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने अंडर ग्राउंड खदान के अंदर पहुंचकर जाया जा लिया है।


निरीक्षण के दौरान एसईसीएल अधिकारियों ने बताया कि भूमिगत खदान में श्रमिकों के आने-जाने के लिए रोपवे की व्यवस्था है। श्रमिकों को भूमिगत भेजने से पहले हेलमेट, लाइट जैकेट, टॉर्च समेत अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ खदान के अंदर चल रही कार्यप्रणाली को भी समझा।


कलेक्टर ने श्रमिकों से बातचीत के दौरान उनके काम और जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोयला उत्खनन के बाद उसे बाहर लाने और परिवहन किए जाने की प्रक्रिया भी देखी। अधिकारियों से उत्पादन और परिवहन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई।


इसके बाद कलेक्टर ने खदान परिसर स्थित कांटा घर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोयला परिवहन करने वाले वाहनों की आवाजाही, वाहनों में लोड किए जाने वाले कोयले की क्षमता और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।


खैरहा भूमिगत खदान सोहागपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण कोयला खदानों में शामिल है। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से खदान में सुरक्षा व्यवस्था और कामकाज से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी ली गई।


निरीक्षण के दौरान खैरहा भूमिगत खदान के प्रबंधक एसआर मांडवी, एसडीएम अमृता गर्ग, जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य, जनरल मैनेजर ऑपरेशन मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments