Header Ads Widget

अंधेरे में मौत का खतरा! CHP साइट पर श्रमिकों से जोखिम भरा काम, कंपनी को संरक्षण के आरोप

 अंधेरे में मौत का खतरा! CHP साइट पर श्रमिकों से जोखिम भरा काम, कंपनी को संरक्षण के आरोप



मंगठार- संजय गांधी ताप विद्युत गृह के सीएचपी (Coal Handling Plant) साइट पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही की बात सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, BCN-17AB/18AB कन्वेयर बेल्ट के टेल साइड पर लंबे समय से पर्याप्त रोशनी नहीं है, वैसे ये एक साइड की बात है ऐसी कई साइड हैं जहां स्थिति और भयावह है जिसके चलते श्रमिकों को अंधेरे में ही काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, श्रमिकों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कंपनी के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को पहले ही शिकायत दी जा चुकी है और स्थायी लाइटिंग की मांग भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। श्रमिकों के अनुसार, चलती कन्वेयर बेल्ट के बीच अंधेरे में काम करना किसी बड़े हादसे को खुला न्योता देने जैसा है, उनका दावा है कि पूर्व में हुई घटनाओं से इस खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है, इसके बावजूद जिम्मेदार पक्ष अनदेखी कर रहे हैं। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो एम पी ई बी के ऑफिशियल ग्रुप का बताया जा रहा है,हालांकि, प्रहार 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


बताया जा रहा है कि इस कार्य का संचालन चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा किया जा रहा है, श्रमिकों का आरोप है कि अनुबंध के तहत जहां कंपनी को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, वहीं जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है, सबसे गंभीर आरोप यह सामने आ रहा है कि विभाग द्वारा कंपनी को खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके चलते बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल, इस पूरे मामले में पूर्व में की गई शिकायतों पर प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार जागेंगे?

Post a Comment

0 Comments