शहडोल में एयरपोर्ट निर्माण की तैयारी तेज: कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने लालपुर हवाई पट्टी का किया निरीक्षण
शहडोल। जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने ग्राम लालपुर स्थित प्रस्तावित हवाई पट्टी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और संभावनाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एयरपोर्ट प्राधिकृत अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भूमि के कुल रकबे, रनवे की लंबाई एवं चौड़ाई, वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल के निर्माण से जुड़े आयामों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े सभी कार्यों को नियमानुसार एवं समयसीमा में पूरा करने के लिए समुचित योजना बनाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इससे क्षेत्र में यातायात सुविधा के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री प्रीतिश यादव, श्री गौरव मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस निरीक्षण और तैयारियों से स्पष्ट है कि शहडोल में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में जिले को हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिल सकती


0 Comments