Header Ads Widget

कांग्रेस संगठन में नई नियुक्ति: शहडोल जिले में शबी बने सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

कांग्रेस संगठन में नई नियुक्ति: शहडोल जिले में शबी  बने सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष





शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में शहडोल जिले के लिए श्री शबी खान को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति जीतू पटवारी (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी) के निर्देशानुसार एवं संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई है। प्रस्ताव प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे अनुमोदित करते हुए विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

शहडोल जिले में शबी खान की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे जिले में सद्भावना, सामाजिक समरसता और कौमी एकता को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति आगामी समय में कांग्रेस की सक्रियता को बढ़ाने और विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शबी खान को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments