Header Ads Widget

सोहागपुर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोहागपुर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार



शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी बालेन्द्र पटेल निवासी ग्राम बड़वाही, थाना पाली, जिला उमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 28 मार्च 2026 को कोनी (सोहागपुर) स्थित अमरनाथ कुशवाहा के घर आया था। इस दौरान उसने अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस (क्रमांक MP18ZA8443) घर के बाहर खड़ी कर दी और ट्रैक्टर लेकर चला गया। बाद में 30 मार्च को उसे पता चला कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोहागपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर कोनी निवासी आरोपी अजय उर्फ मटरू यादव राठौर एवं विनोद उर्फ बिंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि. हरिकिशोर सिंह, सउनि. जवाहरलाल, प्रधान आरक्षक मनोज शुक्ला, राजकुमार जायसवाल, सुरेन्द्र पटेल एवं आरक्षक विवेक झारिया की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments