पाली में गोकशी की सनसनीखेज घटना, ग्रामीणों में आक्रोश—पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
पाली/शहडोल। जिले में गो-तस्करी और गोकशी की बढ़ती घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। हाल ही में सिंहपुर के बाद अब पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनगुटी, चौकी के ग्राम चंदनिया में गोकशी का एक और मामला सामने आया है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गौ सेवकों ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोग एक गाय को चंदनिया गांव की ओर ले जा रहे थे। शक होने पर जब वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य बेहद विचलित करने वाला था। उनके मुताबिक 3 से 4 लोग गाय को काटते हुए पाए गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हिरासत में लिए गए लोगों में भोदी बैगा व हीरालाल बैगा एवं एक अन्य ह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट हो सके।
इस घटना के बाद ग्राम चंदनिया और आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस घटना के तार जिले में सक्रिय किसी बड़े गो-तस्करी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments