डायल 112 की कार्यवाही में बड़ी दुर्घटना: गांजा तस्करों का पीछा करते समय कार पलटी, कुएं में गिरने से 3। की मौत
शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस की कार्यवाही के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। संदिग्ध गांजा तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद भाग रहे 3। आरोपियों की कुएं में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 2:30 से 3। बजे जैतपुर से कमता की ओर जा रही एक कार पुलिस को संदिग्ध लगी। डायल 112 में तैनात आरक्षक कृष्णेंद्र यादव और पायलट टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे। तेज रफ्तार में भागते समय कमता कॉलेज तिराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
कार पलटने के बाद उसमें सवार आरोपी पुलिस से बचने के लिए भागे, लेकिन हादसे वाली जगह से लगभग 100 मीटर दूर एक अंधे कुएं में गिर गए। इस हादसे में तीनों। की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहडोल निवासी तनुज शुक्ला और बुढार निवासी सचिन सिंह बघेल एवं रोहित शर्मा के रूप में हुई है।
मंगलवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा के अनुसार, घटनास्थल से एक क्रेटा कार में करीब 6 किलो गांजा बरामद किया गया है। पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और जांच जारी है।
हालांकि, सूत्रों का आरोप है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी वहां वापस चले गए और रात में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भी नहीं दी गई। इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित आरक्षक के खिलाफ पहले भी रात्रि गश्त के दौरान वसूली की शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस पूरी घटना में लापरवाही या अन्य कारण जिम्मेदार हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। घटना ने न केवल कानून व्यवस्था बल्कि पुलिस कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।




0 Comments