जयस संगठन की जिला कार्यकारणी घोषित समाज जनों ने दी बधाई
उमरिया/मंगठार- जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकारणी विस्तार कर चुनावी तैयारियों को प्रारंभ करने के संकेत दिए जाने लगे अन्य जिलों में कार्यकारणी विस्तार करने के पश्चात उमरिया जिले में भी कार्यकारणी का विस्तार किया गया है जिसके सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह परस्ते ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक एवं विधायक हीरा लाल अलावा एवं प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम जी की अनुशंसा पर जिले में जयस संगठन की शक्ति बढ़ाने हेतु नए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है जिसके माध्यम से नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को मजबूती मिलेगी इस सम्बद्ध में बताया गया कि संगठन द्वारा अमरेश सिंह मरावी जिला संयोजक, उमेश सिंह मरकाम, दिनेश पनिका,खुमान सिंह श्याम कार्यवाहक अध्यक्ष, धनराज सिंह श्याम, नवीन कठौतिया,महेंद्र सिंह परस्ते उपाध्यक्ष, संतोष मानिकपुरी कोषाध्यक्ष, मुकेश सिंह सुरसेगा सहकोषध्यक्ष, किशन सिंह मरावी सचिव,पुरुषोत्तम सिंह बड़करे, कपूरचंद बैगा, मनोज चौधरी,लीलाधर बैगा, मनोज सिंह परस्ते, महेश, अमर, अयोध्या सिंह परस्ते, राजेश धुर्वे, राजेंद्र मार्को, रामकुमार गर्वे महासचिव,खेमचंद बैगा, मनोज सिंह मरावी, सुनील सिंह सहसचिव, प्रकाश सिंह कुशवाहा, शिव कुमार सिंह मीडिया प्रभारी, लालमन मलवे जिला प्रवक्ता, रविशंकर सिंह मार्को,हरिभजन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह सलाहकार सहित कुल 31 सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई उक्त नियुक्ति पर समाजजनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं ।

0 Comments