पत्नी निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या
धार (मध्य प्रदेश)। जिले में हुए चर्चित मसाला कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि मृतक की पत्नी ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली।
गोंदीखेड़ा चारण गांव में 6 अप्रैल को मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की उनके ही घर में सोते समय हत्या कर दी गई थी। शुरुआती तौर पर इसे लूट या डकैती का मामला बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला पलट गया।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी प्रियंका पुरोहित का अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित से अवैध संबंध था। पति को इस रिश्ते की जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे। इसी के चलते प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।,बताया गया कि करीब 1 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई गई, जिसमें एक अन्य आरोपी सुरेंद्र भाटी को शामिल किया गया।
ऐसे रची गई पूरी साजिश
हत्या की पहली योजना 3 अप्रैल की रात बनाई गई थी, लेकिन किलर नहीं पहुंच पाया
इसके बाद प्रियंका लगातार चार दिन तक घर के दरवाजे खुले छोड़ती रही,6 अप्रैल की रात आरोपी घर में घुसा और धारदार हथियार से देवकृष्ण की हत्या कर दी
रोकर किया ड्रामा, लेकिन पुलिस ने खोला राज
हत्या के बाद प्रियंका ने खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए जमकर नाटक किया। लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में शक के आधार पर पूछताछ की और पूरा मामला उजागर कर दिया।
विवाद के वीडियो भी आए सामने
जांच के दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़े के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों के रिश्ते में तनाव साफ दिखाई दे रहा है,एक वीडियो में प्रियंका गुस्से में मोबाइल छीनते दिख रही है, वहीं दूसरे में दोनों के बीच मारपीट जैसे हालात नजर आ रहे हैं
अन्य सनसनीखेज दावे
मामले में यह भी दावा किया जा रहा है कि हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ अमानवीय हरकत की, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
परिवार का बड़ा आरोप
मृतक के परिजनों ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन का कहना है कि प्रियंका शुरू से ही देवकृष्ण को पसंद नहीं करती थी और अक्सर उनका अपमान करती थी।
पुलिस रिमांड पर आरोपी
फिलहाल पुलिस ने पत्नी प्रियंका, उसके प्रेमी और अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
यह मामला न सिर्फ रिश्तों में विश्वास की कमी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह निजी विवाद एक खौफनाक अपराध में बदल सकता है।

0 Comments