संजय गांधी ताप विद्युत गृह में ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन, कर्मचारियों की विभिन्न मांगें उठाईं
मंगठार- संजय गांधी ताप विद्युत गृह परियोजना के प्रशासनिक भवन में पावर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा ऊर्जा मंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन कार्यपालन निदेशक को सौंपा गया। जहां बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे अधिकारियों एवं कर्मचारीयों को हो रही समस्याओं के संबंध में जल्द से जल्द निराकरण की मांग की गई क्षेत्रीय सचिव सनत पटेल द्वारा ज्ञापन वाचन करते हुए जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन के महासचिव अजय कुमार मिश्रा द्वारा बताया कि विद्युत कंपनियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का उल्लेख किया गया है। प्रमुख मांगों में उच्च शिक्षा प्राप्त कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर नियुक्ति, वर्ष 2018 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को तीन वेतन वृद्धि का लाभ, विद्युत कंपनियों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का विस्तार, 50% महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ना, समयमान वेतनमान का लाभ, तथा 2012 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने जैसी मांगें शामिल हैं।
इसके अलावा ट्रांसमिशन कंपनी में इंसेंटिव पॉलिसी लागू करने, फील्ड स्टाफ से संबंधित विसंगतियों को दूर करने, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को द्वितीय श्रेणी पद पर पदोन्नति, कार्यपालन अभियंताओं के चार्ज भार की समस्याओं का निराकरण, ठेका/आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, बीमा योजना का दायरा बढ़ाने एवं विद्युत वितरण कंपनियों में अनावश्यक कटौतियों को रोकने जैसी मांगें भी रखी गईं।
संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही इन मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो आगामी समय में प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के प्रमुख शहरों जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की भी चेतावनी दी गई।
इस दौरान क्षेत्रीय सचिव सनत कुमार पटेल, क्षेत्रीय सदस्य तुलाराम चौरे, अमरजीत पटेल, देवेंद्र धाकड़, प्रमोद पटेल, प्रवेश प्रजापति सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।



0 Comments