Header Ads Widget

मानवता को को शर्मसार करने वाली वारदात: गर्भवती महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश तेज

 मानवता को को शर्मसार करने वाली वारदात: गर्भवती महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश तेज

जयपुर। जयपुर से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनकg मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सुनसान सड़क पर एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आता है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां से गुजर रही एक गर्भवती महिला के साथ उसने अभद्र व्यवहार किया। घटना के समय महिला अपने घर की ओर अकेले जार थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक ने महिला को परेशान करने की कोशिश की, जिससे वह घबरा गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। राजस्थान पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और समाज दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments