Header Ads Widget

जिला दवा विक्रेता संघ शहडोल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन का भव्य समारोह हुआ संपन्न, उमेश पांडे पुनः अध्यक्ष बनाए गए

जिला दवा विक्रेता संघ शहडोल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन का भव्य समारोह हुआ संपन्न, उमेश पांडे पुनः अध्यक्ष बनाए गए



एमपीसीडीए सहित रीवा, सतना, पन्ना, कटनी, अनूपपुर व उमरिया के पदाधिकारी रहे मौजूद




जिला दवा विक्रेता संघ शहडोल द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह शहर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से दवा विक्रेता, गणमान्य नागरिक एवं अतिथि उपस्थित रहे।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ


समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखने, दवा व्यापार में पारदर्शिता तथा जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया

 जिले की नवगठित कार्यकारिणी में उमेश कुमार पांडे (अध्यक्ष), संदीप चपरा (सचिव), शरद शर्मा (कोषाध्यक्ष), राजेश गुप्ता (संभागीय सचिव), सुभाष बाघवानी (संभागीय उपाध्यक्ष), सिद्दीक अंसारी (PRO मीडिया प्रभारी), अमित बनर्जी एवं विकास जैन (सहसचिव), राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (सह कोषाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (संगठन सचिव), रूपेश कुमार मिश्रा एवं संजीव कुमार बाम्बा (उपाध्यक्ष) शामिल हैं।

इस अवसर पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार कुलेश एवं सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम बट्टी सहित अन्य अतिथियों की भी समारोह गरिमामयी उपस्थिति रही सतना से दीनदयाल तिवारी, पन्ना से लक्ष्मीकांत दीक्षित व जयराज पाटकर, उमरिया से धीरेन्द्र शर्मा व सुनील सिंह सोलंकी, कटनी से चंदू बाघवानी व सागर आहूजा, रीवा से तरुण सिंह व शशि मिश्रा तथा अनूपपुर से दीपक सोनी मंचासीन रहे। 



होली मिलन में झलकी भाईचारे की भावना


शपथ ग्रहण के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया


संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा


कार्यक्रम में दवा व्यापार से जुड़े मुद्दों, औषधि नियमों के पालन, डिजिटल बिलिंग और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संघ भविष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम जैसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता अभियान आयोजित करेगा।

अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ एवं सभी अतिथियों को उपहार भेंट किया गया।। समारोह ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments